जौनपुर : एसडीएम ने ली बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक
# बलिया में बोर्ड परीक्षा पेपर लीक होने से प्रशासन अतिरिक्त सक्रिय मोड पर
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
बलिया में बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद से प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। शाहगंज में गुरुवार शाम उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों, सह केंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की बैठक बुलाई। बैठक में एसडीएम ने विभिन्न केंद्रों पर हो रही ढिलाई पर चिंता जाहिर की और शासन द्वारा मिले सभी दिशा निर्देशों के पालन की सख्ती से चेतावनी दी।

बता दें कि बलिया में बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद 24 जिलों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस घटना के बाद से बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर शासन प्रशासन की निगरानी बहुत बढ़ गई थी। गुरुवार को शाहगंज में एसडीएम नीतीश कुमार सिंह ने कई केंद्रों का दौरा किया तो कई कमियां मिलीं। ऐसे में उन्होंने शाम सात बजे क्षेत्र के केंद्रों के व्यवस्थापकों, सह व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की बैठक बुलाई। बैठक में इन सभी को पेपर को रखने वाले लॉकर की चाभी रखने की व्यवस्था का पालन करने, कैमरों में वॉइस की दिक्कत को तत्काल दुरुस्त करने और अन्य तमाम जरूरी दिशानिर्देशों की फिर से जानकारी दी गई।



















