जौनपुर : कंप्यूटर संचालन पर फायरिंग के मामले पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

जौनपुर : कंप्यूटर संचालन पर फायरिंग के मामले पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

# बदमाशों ने डेरायुसूफ बाजार में युवक पर चलाई थी गोलियां

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                   सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डेरायुसुफ बाजार में रविवार की रात करीब 10 बजे कंप्यूटर संचालक के ऊपर फायरिंग के मामले पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फायरिंग करने वाले बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार डेरायुशुफ बाजार में कंप्यूटर संचालक प्रदीप चन्द्र मौर्य कंप्यूटर की दुकान बंद कर के ताल्लुकदार मिश्र की दुकान पर चाय पीने के लिए पहुंचे। वहां से घर जाने के लिए जैसे ही वह बाइक पर बैठे उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गाली देते हुए लक्ष्य कर दो फायरिंग किए। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। बचाव के लिए वह भागे गोली दीवाल में टकराई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद भी किए। पीड़ित प्रदीप चंद मोर्य के तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। उधर फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के लगे कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। फायरिंग के मामले पर जांच पड़ताल में जुट गई।
Previous articleजौनपुर : डीपीआरओ ने सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक
Next articleजौनपुर : युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध विरासत पर करें गर्व- प्रो. निर्मला एस मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?