जौनपुर : कम्पोजिट विद्यालय नटौली में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

जौनपुर : कम्पोजिट विद्यालय नटौली में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  जीवन के आधार को मजबूत बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति व लक्ष्य प्राप्ति हेतु दिशा व दशा के निर्धारण का काम शिक्षक करते हैं उक्त बातें राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक अखिलेश चन्द्र मिश्र ने कही। वे नटौली गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर प्रधानाध्यापक संग बच्चों ने केक काटकर शिक्षक दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अध्यापक सरिता यादव ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को बताया कि विद्वान और भारत रत्न से सम्मानित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक सम्मानित शिक्षाविद, राधाकृष्णन स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। इस दौरान पूनम यादव, रामप्रकाश पाण्डेय, कालीचरण, प्रतिभा, शिखा जायसवाल, राकेश कुमार, महेन्द्र प्रसाद यादव, प्रियंका, निशा मौर्य समेत सभी छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दर्ज कराई।
Previous articleसुल्तानपुर : अगवा कर हत्यारोप में तीन सगे भाईयों समेत पांच को उम्रकैद
Next articleआजमगढ़ : पुलिसिया दुर्व्यवहार पर एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?