जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका24×7
                  घर मे खुले तार में प्रवाहित हो रहे विद्युत करेंट की चपेट में आने किशोर गम्भीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने करेंट की सप्लाई कट कर किशोर को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के रसूलपूर गांव निवासी अभिषेक (17) पुत्र संतलाल अपने घर में काम करते समय खुले तार में प्रवाहित हो रही विद्युत करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने करंट की सप्लाई कट कर किशोर को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। साथ में आए परिजनों ने शव को अपने साथ अपने घर लेकर चले गए।
Previous articleसुल्तानपुर : मां और बेटी की हत्या से नाराज परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इन्कार
Next articleसुल्तानपुर : जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को तीन साल की कैद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?