जौनपुर : गैंगस्टर एक्ट का आरोपित तमंचा के साथ गिरफ्तार

जौनपुर : गैंगस्टर एक्ट का आरोपित तमंचा के साथ गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के शातिर अपराधी को रविवार की रात गोरारी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपित के पास से पुलिस को एक तमंचा मय कारतूस मिला। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गैंगस्टर का चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह रात्रि लगभग नौ बजे उप निरीक्षक शान मोहम्मद, हेड कांस्टेबल, मंहगू यादव, कांस्टेबल योगेश यादव के साथ गश्त पर थे। गोरारी मोड़ पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ।पूछताछ में उसने अपना नाम फिरोज पुत्र स्व. शिवली निवासी लेदरहीं बताया। पकड़ा गया व्यक्ति शातिर गैंगस्टर एक्ट का शातिर अपराधी है। स्थानीय थाना में इसके विरुद्ध गोवध, पशु क्रूरता अधिनियम और 25 आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
Previous articleजौनपुर : करेंट की चपेट में आने से हिस्ट्रीशीटर की मौत
Next articleजौनपुर : ग्राम रोजगार सेवकों ने किया ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?