आजमगढ़ : किराए के कमरे में छात्रा का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

आजमगढ़ : किराए के कमरे में छात्रा का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  नगर के गुलामीपुरा मुहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रह रही छात्रा का शव बृहस्पतिवार को फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कप्तानगंज थाना के मुखलिसपुर गांव की निवासिनी छात्रा मधुबाला निषाद (25) पुत्री रामदरस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसके लिए वह गुलामीपुरा मुहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहती थी। मकान में कई अन्य किरायेदार भी थे। किरायेदारों के अनुसार रात में भोजन करने के बाद वह सोने चली गई। सुबह नौ बजे तक वह सो कर नहीं उठी तो अन्य किरायेदारों ने जब खिड़की से अंदर झांका कर देखा। अंदर कमरे में मधुबाला दुपट्टे के सहारे छत के चुल्ले से लटक रही थी।
पुलिस को सूचना दिए बगैर ही लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और बचा लेने की नियत से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो भाई बताए गए हैं। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Previous articleजौनपुर : करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत
Next articleप्रधान की हत्या के लिए कार्बाइन उपलब्ध कराने वाले शातिर अपराधी समेत दो गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?