जौनपुर : करेंट लगने से हुई थी मेराज की मौत, पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

जौनपुर : करेंट लगने से हुई थी मेराज की मौत, पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                 सरपतहां थाना क्षेत्र के कोइरीपुर गांव के तालाब में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाए जाने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने करेंट लगने से मौत होने की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया।

सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव निवासी 24 वर्षीय युवक मेराज पुत्र स्व. मो. इकबाल बुधवार की दोपहर बाइक से मछली पकड़ने के लिए निकला था। गांव के बगीचे के उसकी बाइक लावारिस हालात में मिली थी। काफी खोजबीन के बाद जब युवक नहीं मिला तो परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव के ही कोइरीपुर मजरे में स्थित एक तालाब में उसका शव पाया गया था। युवक का सिर और पैर झुलसा मिला था। वहीं हाईटेंशन बिजली का तार भी लटका था। इसलिए लोग करेंट की चपेट में आने से मौत होने का कयास लगा रहे थे। लेकिन परिजनों का आरोप था कि मृतक गांव के ही एक व्यक्ति के यहां से प्रतिदिन दूध लेने जाता था। उन्हीं लोगों द्वारा चार दिन पूर्व उसे धमकी दी गयी थी। परिजन कार्रवाई की मांग करते हुए शव को लेकर अड़े थे।
शुक्रवार की सुबह आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने करेंट से युवक की मौत होने की पुष्टि की। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों द्वारा रात में ही शव को दफना दिया गया।
Previous articleजौनपुर : पशुशाला में दो गायों की हुई मौत, डीएम ने दिया जांच का आदेश
Next articleजौनपुर : संगठन की मजबूती के लिए प्रेस क्लब की बैठक आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?