29 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की मेहनत लाई रंग, पीयू के 46 कर्मचारी हुए विनियमित

जौनपुर : कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की मेहनत लाई रंग, पीयू के 46 कर्मचारी हुए विनियमित

# कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुल 46 कर्मचारी विनियमित कर दिए गए और उन्हें विनियमितीकरण का लेटर भी जारी कर दिया गया। कर्मचारियों ने कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की सराहना करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।विश्वविद्यालय में वर्ष 2021 के कार्यरत नियुक्त दैनिक वेतन, वर्कचार्ज, संविदा के कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला उत्तर प्रदेश शासन में पहुंचा था, शासन ने परीक्षण करते हुए मामले को कार्य परिषद में दिया और कार्य परिषद की बैठक में विचारों उपरान्त समूह ग के अट्ठारह और घ के 28 कर्मचारियों का रिक्त पदों पर भी विनियमित किए जाने की संस्तुति दे दी।
24 मई को कार्य परिषद में फैसले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पत्र जारी करनें में हीला हवाली कर रहा था। कर्मचारी संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष श्रीनाथ यादव के नेतृत्व में कुलसचिव का घेराव करते हुए कर्मचारियों ने पत्र जारी न करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाता रहा जिसके क्रम में प्रशासन ने पत्र को जारी कर दिया। जिसमें समूह ग के दीनानाथ, अमलदार यादव, श्रीनाथ यादव, निशा श्रीवास्तव, मोहन चंद्र पांडे, मो इमाम, अरुण शर्मा, मनीष वर्मा, विद्यानंद उपाध्याय, प्रमोद विश्वकर्मा, विक्रमा, वरिंद्र यादव, दियजेंद्र दत्त उपाध्याय, लक्ष्मी शंकर यादव, संतोष उपाध्याय, मनु मिश्रा, मानजी यादव, राजकुमार शुक्ला, विनियमित किए गए। वही इस समूह घ में दूधनाथ यादव, उमाशंकर यादव, सुरेश, दिनेशचंद्र अस्थाना, शिवनंदन, भोलाराम, राजदेई, रीता सिंह, चंदन राम, बांकेलाल प्रथम, द्वितीय, अशोक कुमार, रामरक्षा, राकेश कुमार गौतम, शंभू शरण, सुशीला देवी, सुषमा मिश्रा, लालजी, धनीचंद्र, राजेश मौर्या, संतोष मौर्य, हरदेव राम, मो अहमद, मो पंपी, जुबेर अहमद, रफीक अहमद, मो सुलेमान, मो मुन्ना को विनीयतिकरण का पत्र जारी होते ही कर्मचारियों में खुशी छा गई। इस दौरान कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनाथ यादव व पूर्व महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार को कर्मचारियों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी जताई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37101236
Total Visitors
621
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This