जौनपुर : चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ चिकित्साधिकारी का पत्र वायरल

जौनपुर : चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ चिकित्साधिकारी का पत्र वायरल

# चिकित्साधिकारी ने लगाए अधीक्षक पर गंभीर आरोप

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                   ब्लाक क्षेत्र के जयगोपालगंज स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ बीके भारती का एक पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। जिसमें उन्होंने केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

जयगोपालगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ बीके भारती के पत्र के मुताबिक चिकित्सा अधीक्षक ने वेतन बाधित करने और परेशान करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। डॉ बीके भारती के मुताबिक अस्पताल नहीं आने वाले जिन कर्मचारियों की वे हाजिरी रजिस्टर पर अनुपस्थिति लगाते हैं उन कर्मचारियों का चिकित्सा अधीक्षक वेतन ड्रा करा देते हैं। इसके अलावा डॉ बीके भारती ने अस्पताल परिसर में स्थित उनके आवास में बिजली पानी की व्यवस्था जान-बूझकर नहीं कराने का आरोप लगाया है। जिसके चलते उन्हें प्राइवेट कमरा लेकर रहना पड़ रहा है। वायरल पत्र और चिकित्सा अधिकारी के आरोप के बावत चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है यदि ऐसा है तो गलत है।
Previous articleजौनपुर : कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की मेहनत लाई रंग, पीयू के 46 कर्मचारी हुए विनियमित
Next articleआम जनमानस की धारणा है कि “मोदी है तो मुमकिन है”- सीमा द्विवेदी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?