जौनपुर : कांग्रेस का दामन छोड़कर विक्रम हुए भाजपाई
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
तहसील के कांग्रेस नेता विक्रम सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। विक्रम सिंह ने अभी तीन महीने पहले ही बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी समर्थित निषाद पार्टी के उम्मीदवार रमेश सिंह के पक्ष में आयोजित व्यापारी सभा में कांग्रेस नेता विक्रम सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। वो बीते 8 दिसंबर को ही बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव के लिए शाहगंज सीट से कांग्रेस उन्हें टिकट देगी लेकिन पार्टी ने दूसरे उम्मीदवार को टिकट दे दिया।


















