जौनपुर : 2 मार्च को जौनपुर आ रहे हैं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
# शाहगंज समेत पांच विधानसभाओं में करेंगे रैली को सम्बोधित
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो मार्च को जौनपुर में रहेंगे। जिले के पाँच विधान सभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वह जनता से अपील करेंगे। इसको लेकर पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई की ओर से तेजी से तैयारी हो रही है।

शाहगंज के जमुनियां ग्राम सभा गजराज सिंह इण्टर कॉलेज में उनके कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। पूर्व मंत्री ललई यादव ने बताया कि कार्यक्रम का पूरा विवरण आ गया है। पार्टी की ओर से कई विधान सभा क्षेत्र में तैयारी चल रही है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की सूचना से सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

















