कायस्थ महासभा कर रहा है कश्मीर से कन्याकुमारी तक कायस्थ समाज को जोड़ने का अथक प्रयास- डॉ मुकेश

कायस्थ महासभा कर रहा है कश्मीर से कन्याकुमारी तक कायस्थ समाज को जोड़ने का अथक प्रयास- डॉ मुकेश

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव जौनपुर कायस्थ महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिये आये थे। होटल तारा इन् में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि कुछ लोग समाज को दिग्भ्रमित करने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते है इससे समाज कमजोर होता है। मैं आपके माध्यम से ऐसे लोगो को आगाह करना चाहता हूं कि अनर्गल बयान बाजी करना बंद करे नही तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे|
समाज में काम करने वाले सारे संगठनों का उद्देश्य समाज के लोगो को जोड़ने और समाज का हित करने के लिए है पर कुछ लोग अपना महिमामंडन करने के लिए ऐसे कृत्य करते है। जो उचित नहीं है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कश्मीर से कन्याकुमारी तक कायस्थ समाज को जोड़ने का अथक प्रयास कर रहा है। आने वाले दिनों में महासभा एक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन करने जा रहा है, जिसमे देश भर के कायस्थ भाग लेंगे। वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, महामंत्री श्याम चन्द श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मुकेश सहारा, अनिल श्रीवास्तव समेत तमाम कायस्थ बंधु मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : चाकू के नोख पर बदमाशों ने किया मोबाइल व्यवसायी से लूटपाट
Next articleमोहब्बत, गलबाहियां, खटपट… सपा से एक-एक कर ले रहें हैं तलाक खटखट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?