जौनपुर की मासूम बेटी ने किया अपने जन्मदिन पर पुनः अनूठी पहल

जौनपुर की मासूम बेटी ने किया अपने जन्मदिन पर पुनः अनूठी पहल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार की सबसे छोटी सदस्य अतुलिका सिंह ने एक बार फिर से मानवता की मिशाल पेश किया और अपने जन्मदिन पर विशेष रूप से हर बार की तरह अलग ढंग से मनाया। अतुलिका ने इस बार अपना जन्मदिन राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन संस्था के विकलांग बच्चों के बीच में और सदर अस्पताल के वार्डों में जिन महिलाओं ने बेटी को जन्म दिया था उनको मिठाई खिलाकर और गिफ्ट देकर मनाया और विकलांग बच्चों से ही केक कटवाया।

अतुलिका सिंह विगत कई वर्षो से अपना जन्मदिन घर पर ना मानते हुए असहाय निर्धन या विशेष बच्चों के बीच मे मनाती है, और उनके बीच समय समय पर कपड़े और जरूरत की सामग्री को वितरित करती है। अपने जन्मदिन पर बच्चों को फल मीठा और सामाग्री देकर मनाया। उर्वशी सिंह ने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है कभी दूसरों के और ऐसे असहाय लोगों के साथ कोई खुशियां मनाइए तो खुशी दुगनी हो जाती है। जिसमें उनका पूरा परिवार भी साथ रहता है। जन्मदिन में विशेष रूप से ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नागेंद्र नाथ सिंह जी, महासचिव राधिका सिंह के साथ राजेश ट्रस्ट के फाउंडर राजेश जी, राजेश गुप्ता, लॉर्ड रौनक, रिशु गुप्ता, राजेश अस्थाना, मनीष अस्थाना, रिशु गुप्ता, राजस्थान जी, विश्वजीत सिंह और अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : बाल विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल
Next articleमृत्युंजय सिंह पुनः चुने गए ब्लाक अध्यक्ष व नूपुर चुनी गई महिला अध्यक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?