जौनपुर : गोद लिए गए क्षय रोगियों को वितरित किया गया आहार पोषण किट
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गोद लिए मरीजों को आहार पोषण किट का वितरण एवं जागरूकता अभियान सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान चलाया गया।जिसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद की स्वयंसेवी संस्था सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी द्वारा डीटी सीटीबी यूनिट के अंतर्गत कुल 15 रोगियों को गत 24 मार्च 2022 विश्व क्षय दिवस के अवसर पर गोद दिया गया था। संस्था द्वारा समस्त क्षय रोगियों को प्रतिमाह आहार पोषण किट वितरण करते हुए सहयोग किया गया है जिसमें 13 रोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।इस स्तर से संस्था के प्रयासों की सराहना करता हूं। संस्था प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नि:क्षय मित्र के रुप में पोर्टल पर पंजीकृत भी है।



















