जौनपुर : विक्षिप्त किशोरी ने लगाई फांसी, मौत से परिजन आहत
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के कोहड़े सुल्तानपुर गांव में मंगलवार की शाम करीब 13 वर्षीय किशोरी ने फाँसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार मृतका की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

उक्त गांव निवासी मोहम्मद अयूब की पुत्री रुखसार घर में लगे पंखे के हूक से लटक फांसी लगा लिया। परिजनों ने रुखसार को फांसी पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से जब तक उसे नीचे उतारा जाता उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह व उपनिरीक्षक गोपालजी तिवारी ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक लिखा-पढ़ी कर पीएम हेतु भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार मृतका की दिमागी हालत ठीक ने होने से इसके पहले भी कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।


















