जौनपुर : कैशपार माइक्रो क्रेडिट के सदस्यों को किया गया जागरूक
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के सरायबीरु मड़ैया गॉव में शनिवार की दोपहर कैशपार माइक्रो क्रेडिट केराकत शाखा के सदस्यों द्वारा कोरोना महामारी व टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष कुमार सिंह उप आंचलिक प्रबंधक कैशपार माइक्रो क्रेडिट ने बताया कि यह बैठक हमारे कैशपार माइक्रो क्रेडिट के तरफ से सदस्यों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता अभियान कराया गया क्योंकि हम सभी लोगो ने कोरोना के समय में देखा की समाज में कितनी विसंगति थी।

















