जौनपुर : गोमती नदी में नहाते समय युवक की डूब कर हुई मौत

जौनपुर : गोमती नदी में नहाते समय युवक की डूब कर हुई मौत

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र के मई (टड़वा) में शनिवार की सुबह गोमती नदी में नहाते समय एक युवक की डूब कर मौत हो गई।

 

गौरतलब हो कि गोविंद पुत्र ओमप्रकाश अपने दोस्त अंकित कुमार पुत्र जयनाथ गोमती नदी नहाने गए। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों लोग डूबने लगे। डूबने की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगो की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई। ग्रामीणों की मदद से अंकित कुमार को बचा लिया गया व अजीत कुमार को बचाने में ग्रामीण असफल रहे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : कैशपार माइक्रो क्रेडिट के सदस्यों को किया गया जागरूक
Next articleजौनपुर : भारत विकास परिषद ने लगाया दंत परीक्षण शिविर, 74 लोग हुए लाभांवित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?