जौनपुर : कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ पर राज्य कर्मचारियों में खुशी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों लखनऊ में हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में जनपद की स्वास्थ्य इकाई गुरुवार को यूट्यूब के माध्यम से जुड़ी। लोगों ने एक साथ मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में योजना के बारे में जानकारी ली।



















