जौनपुर : अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने किया पौधारोपण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अटेवा जौनपुर ने कंपोजिट विद्यालय लखउवाँ मे वृक्षारोपण कर अटेवा की सदस्यता अभियान की शुरुआत अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय द्वारा किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु यादव ने किया। वाराणसी के ज़िला कोषाध्यक्ष एवं स्नातक एमएलसी के प्रत्याशी रह चुके चंद्रप्रकाश गुप्त ने अटेवा के किए किए गए प्रयासों के परिणाम पर प्रकाश डाला।

प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि हम सभी शिक्षकों/ कर्मचारियों की नैतिक जिम्मेदारी है अटेवा का सदस्य बनना जिससे हम और मजबूती से अपनी बात सरकार तक पहुँचा सके। जिला कोषाध्यक्ष टीएन यादव पूर्व नौसैनिक ने कहा कि आज आप जितना संघर्ष में पसीना बहा रहे हैं, बुढ़ापे में यही पुरानी पेंशन आपको शांति और सुकून का एहसास कराएगी। साथ ही बताया कि जो संगठन आह से निकल कर आपको अहा की अनुभूति करा रहा है यानी की लोगो की उम्मीद अटेवा से बढ़ रही है। जिला मीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश यादव ने कहा कि एक समय था जब पुरानी पेंशन को भूल जाने के लिए कहा जाता था लेकिन आज का समय है मुद्दा मुखर होकर जन जन तक, हर राजनैतिक पार्टी तक पहुंच गया है और अटेवा के संघर्ष की बदौलत यह तीन राज्यों में पेंशन भी बहाल करा चुका है। इसका श्रेय मात्र और मात्र बन्धु जी और पूरी अटेवा टीम को जाता है।



















