जौनपुर : क्रास कन्ट्री रेस में धावकों ने दिखाया दमखम
# दस हजार मीटर दौड़ में अरविन्द व प्रियांशी रही अव्वल
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुरहूपुर स्थित लालती कुमुदेश्वर महिला महाविद्यालय में आयोजित क्रास कन्ट्री रेस में प्रतिभाग करने आये धावकों ने दस हजार मीटर दौड़ में अपना दम खम दिखाते हुए निर्धारित दूरी को दौड़ते हुए पूरी कर विजेता ट्राफी और प्रशस्ति पर अपनी दावेदारी पेश किया।

क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता में पहुँचे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने विजेता धावकों को जीत की ट्राफी देकर सम्मानित किया। क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष धावकों की कुल पन्द्रह टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में राजकीय महाविद्यालय सैदपुर, हड़िया पीजी कालेज प्रयागराज, समता पीजी कालेज सादात गाजीपुर, माँ दुर्गा गर्ल्स कॉलेज मूर्खा डोभी जौनपुर, राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ जौनपुर लालती कुमुदेश्वर महिला महाविद्यालय की धावकों ने भाग लिया।

वहीं पुरुष वर्ग में तिलकधारी पीजी कालेज जौनपुर, श्री गणेश राय पीजी कालेज कर्रा डोभी जौनपुर, पीजी कालेज गाजीपुर, राजकालेज जौनपुर, ठाकुर मतेश्वरसिंह पीजी कालेज जमालपुर, आदर्श ननकू राम महाविद्यालय रामगढ़ बरावा जौनपुर, लालती कुमुदेश्वर महिला महाविद्यालय,राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ जौनपुर, माँ दुर्गा गर्ल्स कॉलेज मूर्खा डोभी जौनपुर के धावकों ने भाग लिया।

क्रास कन्ट्री प्रतियोगिता में दस हजार मीटर दौड़ में तिलकधारी महाविद्यालय में धावक अरविन्द यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला धावकों में प्रियांशी कुमारी राजकीय महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर ने दस हजार मीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, डॉ दिनेश तिवारी, प्रमुख रामपुर राहुल सिंह, नगर पंचायत अधिकारी अनुपम सिंह, आशुतोष सिंह, अशोक दूबे, विजेंद्र तिवारी, आदर्श तिवारी, वृजेश तिवारी, संजय उपाध्याय, विनोद तिवारी, नवीन सिंह, दयाशंकर सिंह “कक्कू नेता” संजय उपाध्याय, विपिन तिवारी, रत्नेश तिवारी, मुन्ना सिंह, शेखर, सतीश पाठक समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमुदेश्वरनाथ तिवारी ने संचालन डॉ जीपी पाठक प्राचार्य शारदा पीजी कालेज बदलापुर ने किया।

















