सुल्तानपुर : प्रश्नमंच में रिया प्रथम, दीपा द्वितीय व श्वेता ने हासिल किया तृतीय स्थान

सुल्तानपुर : प्रश्नमंच में रिया प्रथम, दीपा द्वितीय व श्वेता ने हासिल किया तृतीय स्थान

# राणा प्रताप कालेज के राजनीति विभाग का कार्यक्रम

सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल 
तहलका 24×7
              राणा प्रताप पीजी कालेज में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रिया श्रीवास्तव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बीए द्वितीय वर्ष की दीपा मौर्य द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की श्वेता सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
इन सभी को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रश्न मंच कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाने वाले विद्यार्थी अक्षत, शगूफी, आस्था, पूजा, ज्योति, प्राची, दीपांशु आदि को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ.अभय सिंह, सरस्वती वंदना प्रियांशी और शिखा तथा संचालन एमए प्रथम वर्ष के छात्र सत्यम चौरसिया ने किया।
प्रश्न मंच कार्यक्रम तीन खंडों में विभाजित था। प्रथम खंड में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आलोक पाण्डेय ने नीति निर्देशक तत्व, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य और संविधान निर्मात्री सभा आदि से संबंधित प्रश्न पूछे। द्वितीय खंड में असिस्टेंट प्रो. डॉ मंजू ठाकुर ने ग्राम पंचायत, नगर पालिका व संविधान से संबंधित प्रश्न रखे। तृतीय खंड में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजना सिंह ने संसद, राष्ट्रपति और संघीय व्यवस्था आदि से संबंधित प्रश्न पूछे। प्रश्न मंच कार्यक्रम में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Previous articleजौनपुर : क्रास कन्ट्री रेस में धावकों ने दिखाया दमखम
Next articleकाव्य के कसौटी पर मम्मट के विचार ने किया काव्य शास्त्रियों को मंथन के लिए बाध्य- डॉ. अमित तिवारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?