34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जौनपुर : लंका दहन मंचन के दौरान जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा पंडाल 

जौनपुर : लंका दहन मंचन के दौरान जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा पंडाल

बीबीगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7                                                                  चौकी क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में श्री बजरंग नवयुवक रामलीला समिति के सातवें दिन काली माता की आरती के बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया।क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में बुधवार की रात रामलीला में लंका दहन का मंचन हुआ। सीता की खोज में निकले हनुमान ने लंकापुरी की रक्षिका लंकिनी का वध करके नगर में प्रवेश किया, जहां उनका विभीषण से मिलन हुआ।

हनुमान ने विभीषण से सीता का पता जानकर अशोक वाटिका में प्रवेश किया। जहां सीता के सामने श्रीराम की दी हुई मुद्रिका को डालकर अपना परिचय दिया। फिर सीता की आज्ञा से अशोक वाटिका के फल खाने के बहाने हनुमान ने वृक्षों को तोड़ना शुरू कर दिया और रक्षकों को मारकर भगा दिया। ये सुनकर रावण अपने पुत्र अक्षय कुमार को सैनिकों के साथ वहां भेजते हैं, किंतु हनुमान उसका वध कर देते हैं। फिर रावण ज्येष्ठ पुत्र मेघनाद को भेजता है। श्रीराम का कार्य करने की इच्छा से हनुमान स्वयं को मेघनाद के बंधन में स्वीकार कर रावण के समक्ष पहुंचते हैं। जहां रावण व हनुमान के बीच रोचक संवाद होता है। रावण के आदेश से हनुमान की पूंछ में तेल युक्त कपड़े बांधकर आग लगा देते हैं। हनुमान इससे लंकापुरी को ही जला डालते हैं। अंत में जानकी को समझाकर उनसे चूड़ामणि पहचान स्वरूप प्राप्त कर श्रीराम के पास प्रस्थान करते हैं।
इस मौके पर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, निर्देशक, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, व इस रामलीला के मंचन में किरदार राम दीपक प्रजापति, लक्ष्मण पप्पू शर्मा, सीता सुजीत गुप्ता, रावण सूरज गुप्ता, अक्षय कुमार सुरेश गुप्ता, मेघनाथ सोनू यादव, व हनुमान राजेश गुप्ता ने निभाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37432132
Total Visitors
261
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This