जौनपुर : क्षय रोगियों को वितरित किया गया पौष्टिक आहार

जौनपुर : क्षय रोगियों को वितरित किया गया पौष्टिक आहार

# सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किया आयोजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत गोद लिए टीवी मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरण किया गया।क्षय रोग उन्मूलन जागरूकता अभियान में टीवी हॉस्पिटल के एसटीएस नवीन कुमार सिंह ने कहा कि मरीजों को समय-समय पर निर्धारित रूप से किफायती पोषक खाना जैसे भुने चने, अंकुरित दालें, दलिया आदि खाना चाहिए । मरीजों को अपनी दिनचर्या में अच्छी सोच तथा व्यायाम योग करना चाहिए।

मरीजों को टीवी फैलने से रोकने हेतु खांसते व छीकतें समय मुंह पर कपड़ा रखना चाहिए ।मरीजों को नशीले पेय पदार्थ जैसे शराब तंबाकू बीड़ी सिगरेट गाजा चरस आदि को खाने पीने से बचना चाहिए । मरीज को डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा कोर्स अवश्य करना चाहिए। बीच-बीच में इलाज नहीं छोड़ना चाहिए ऐसा करने पर मरीज की हालत खतरनाक हो सकती है और ज्यादा बिगड़ सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंधक डॉ सत्यव्रत त्रिपाठी ने किया। उक्त अवसर पर डीपीसी सलील यादव, सुभाष चौधरी, रंजना शुक्ला, मनीष सोनी, ठाकुर प्रसाद राय, अतुल श्रीवास्तव, ठाकुर प्रसाद चौबे, मोहम्मद शानू इत्यादि का प्रमुख सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संस्था सचिव द्वारा सभी के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।
Previous articleजौनपुर : पूरे उत्साह से निकली तिरंगा यात्रा, आवासीय परिसर के तिरंगा लगाने की अपील
Next articleजौनपुर : ओवरटेक करने में दर्शनार्थियों की बस हाई-वे पर गड्ढे में गिरी, 14 घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?