जौनपुर : पूरे उत्साह से निकली तिरंगा यात्रा, आवासीय परिसर के तिरंगा लगाने की अपील

जौनपुर : पूरे उत्साह से निकली तिरंगा यात्रा,आवासीय परिसर के तिरंगा लगाने की अपील

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आज़ादी का अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शनिवार को विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान से तिरंगा यात्रा   निकली। यह यात्रा आवासीय परिसर होते हुए वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर समाप्त हुई।तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रो बीबी तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमें जोड़ता है, हमें देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है। प्रबंध संकाय के पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा में हमारे स्वतंत्रता संग्राम की भावना को जीवंत किया।

इसलिए हम तेज धूप में भी उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में चल रहे हैं। तिरंगा यात्रा में नारे के साथ लोगों का उत्साहवर्धन नोडल अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र ने किया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा विश्वविद्यालय गूंजता रहा।इस अवसर पर प्रो रजनीश भास्कर, डॉ संतोष कुमार, डॉ राजकुमार, डॉ मनीष गुप्ता, डाॅ गिरधर मिश्र, डॉ आशुतोष सिंह डॉ रसिकेश, डॉ सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ चंदन सिंह, डॉ पुनीत धवन, डॉ आलोक वर्मा, डॉ रेखा पाल, डॉ वनिता सिंह, सोनम झा, प्रियंका कुमारी, परमेंद्र सिंह, पीके कौशिक, श्यामा यादव, लाल बहादुर, मैलेश समेत विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हुए।
Previous articleजौनपुर : भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, आधा दर्जन छह घायल
Next articleजौनपुर : क्षय रोगियों को वितरित किया गया पौष्टिक आहार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?