शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी बाल संसद एवं वृहद वृक्षारोपण का आयोजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी एवं सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी बाल संसद एवं वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष बरसठी दिनेश कुमार ने कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं 6 से 14 वर्ष के बच्चों को सर्वाधिक देखरेख की जरूरत होती है। बाल संरक्षण और सुरक्षा को लेकर हम सब सदैव संवेदनशील रहते हैं।

मुख्य अतिथि संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय मास्टर ट्रेनर बालिका जागरूकता अभियान ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम के तहत बच्चों का शिक्षा स्वास्थ्य , सुरक्षा तथा पुनर्वास सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। हमें बच्चों को स्वस्थ शैक्षिक वातावरण प्रदान करने की जरूरत है स्वस्थ वातावरण में ही बच्चों की शिक्षा पूर्ण ज्ञान प्रदान किया जा सकता है। शिक्षा स्वास्थ के बाद सर्वाधिक महत्वपूर्ण है कि बच्चे सुरक्षित रहें उन्हें सुरक्षित माहौल मिले ताकि उनके व्यक्तित्व का विकास हो सके। इस तरह बाल संसद और सांस्कृतिक आयोजनों के वातावरण से बच्चों की प्रतिभाएं और निखरती। विशिष्ट अतिथि सोधई राम यादव ने कहा कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभाएं सबसे अधिक होती है मेरे लंबे कार्यकाल के दौरान अनुभव रहा कि कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर में इस समय सबसे अच्छी शिक्षा दीक्षा बच्चों को प्रदान की जा रही है जो एक नजीर है।


















