जौनपुर : बिगड़े हैण्डपम्प को अविलम्ब कराएं ठीक- एडीओ पंचायत
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध ने मंगलवार को पंचायत सचिवों को चेताया कि भीषण गर्मी एवं जल संकट को देखते हुए किसी भी कीमत में आप अपने क्षेत्र की खराब हैण्डपम्प को दुरूस्त कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन ग्रामपंचायत में पंचायत भवन नहीं है वहाँ के पंचायत सचिव उस ग्राम पंचायत में अपना कार्यालय बना कर जनता से जुड़ी समस्या का वहीं निस्तारण करें।
















