जौनपुर : वीभत्स ! चार माह के बच्चे को कुत्ते ने नोच डाला 

जौनपुर : वीभत्स ! चार माह के बच्चे को कुत्ते ने नोच डाला 

# हालत गंभीर, वाराणसी के लिए रेफर

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7 
               सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली कुकुड़ीपुर गांव में 4 माह के बच्चे का कुत्ते ने अंडकोष नोचकर खा डाला। हालत गंभीर देखते हुए जिला हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना से लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।देवकली कुकुड़ीपुर गांव निवासी इन्द्रजीत उर्फ चिंटू यादव का 4 माह का बेटा दिव्यांश को शाम को उसकी मां ने घर के दरवाजे पर खाट पर सुलाया था और किसी काम में व्यस्त हो गई।
थोड़ी दूर उसकी दादी भी बैठी थी। इसी दौरान आस-पास टहल रहा आवारा कुत्ता वहां पहुंच गया और दिव्यांश के अंडकोष को नोच कर खाने लगा। बच्चा जोर जोर से चिल्लाने लगा गए। मौके पर आसपास मौजूद परिजन व अन्य लोग दौड़े। जिसके बाद कुत्ता वहां से फरार हुए। बच्चे के शरीर से भारी रक्तस्राव होने लगा। आनन-फानन में लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को लेकर जिला हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कर दिया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित बच्चा इंद्रजीत उर्फ चिंटू का यह पहला लड़का है।
Previous articleजौनपुर : खामियों पर जताई नाराजगी तो बेहतर काम पर दिखे संतुष्ट
Next articleजौनपुर : 29 किलो गांजा व लग्जरी वाहन के साथ दो गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?