जौनपुर : सवा किलो गांजा के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
कोतवाली पुलिस ने एक पशु तस्कर को एक किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि उप निरीक्षक प्रभुनाथ यादव अपने हमराहियों के साथ बड़ागांव पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान संदिग्ध युवक को देख उसे रोका। जिसकी तलाशी के दौरान उसके पास मिले थैले से सवा किलो गांजा बरामद किया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विजय बहादुर पुत्र शिव मूरत निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज बताया। आरोपी पर बाराबंकी, बलिया जनपद में गो-वध निवारण, पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कुल चार मुकदमें दर्ज हैं।


















