जौनपुर : खेतासराय पुलिस ने किया गैंगस्टर का ट्रक जब्त

जौनपुर : खेतासराय पुलिस ने किया गैंगस्टर का ट्रक जब्त

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                    पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध एक शातिर गोतस्कर के विरुद्ध मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की और अपराध से अर्जित की गई ट्रक को जब्त कर लिया। जब्त किए गए ट्रक की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन गांव निवासी संतोष यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम में शातिर गोतस्कर है। वह गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध है और न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर उक्त ट्रक को जब्त किया गया।
Previous articleजौनपुर : सिकरारा ब्लॉक प्रमुख को भाजपा ने किया पार्टी से निष्काषित
Next articleजौनपुर : रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?