36.7 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : खेतासराय में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

जौनपुर : खेतासराय में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
               नगर में मंगलवार की शाम परम्परागत तरीके से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर नगर की मस्जिदों और सड़क व गलियों को दो दर्जन सजावट अंजुमनों द्वारा भव्य रूप से सजाया गया है। मंगलवार की सायं शहीदी चौक स्थित जलसागाह के सामने से जुलूस प्रारम्भ हुआ। जुलूस की शुरुआत अंजुमनों के नातिया कलाम से हुआ।जुलूस में अंजुमन नूरे खुदा, अंजुमन शाफए महशर, अंजुमन यासीन, अंजुमन हनफिया मोईनिया ख्वाजापुर  के रजाकार नातिया कलाम पेश करते हुए चल रहे थे।
जुलूस में शामिल अखाड़ा भुलई शाह मरहूम, अखाड़ा सिद्धिकिया अटाला मस्जिद, अखाड़ा फतेह मोबीन हम्माम दरवाजा, अखाड़ा रजब उस्ताद जौनपुर के खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जुलूस नगर का भ्रमण करने के बाद देर रात जलसागाह पहुंच कर जलसे में परिवर्तित हो गया। जलसे में मुफ़्ती अवैस अहमद मिस्बाही तथा मौलाना मोहम्मद खालिद मिस्बाही ने  पैगम्बर मोहम्मद साहिब के उच्च आदर्शों पर प्रकाश डालते हुऐ तकरीर पेश किया। जलसे का शुभारंभ कारी मेराज ने तेलावत कुरआन का पाठ करके  किया। जलसा की सदारत कारी जलालुद्दीन बरकाती ने किया।
जलसे में मुख्य रूप से  मौलाना हामिद रज़ा, हाफिज शफीकुल कादरी, मौलाना सेराज अहमद, हाफिज जुबेर अहमद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मदरसे के नाज़िम सैयद ताहिर ने किया। जुलूस में नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद, मो असलम खां, सरफराज़ अहमद, एजाज़ अहमद सलमानी, सभासद सलीम अहमद सब्बू आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37084657
Total Visitors
341
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This