जौनपुर : रिहायशी मड़हे में लगी आग से गृहस्थी के सामान के साथ सात बकरियां जलकर खाक 

जौनपुर : रिहायशी मड़हे में लगी आग से गृहस्थी के सामान के साथ सात बकरियां जलकर खाक 

बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7     
             थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुर्भुजपुर (परियत) गांव के राजकरन पाल के रिहायशी मड़हे मे सोमवार की रात आग लग जाने से गृहस्थी के सामान के साथ मड़हे में बंधी सात बकरी जलकर मर गई। पीड़ित ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान के साथ राजस्व विभाग को दिया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी परेशान है।
चतुर्भुजपुर (परियत) गांव के राजकरन पाल की पत्नी अपने रिहायशी मंडहे में रात को खाना बना रही थी। उसी समय मंडहे मे किसी तरह से आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते तब तक आग विकराल रूप ले लिया और मड़हा पूरी तरह से जल गया। आग बुझाने के बाद देखा तो बगल मड़हे में बंधी सात बकरी भी बुरी तरह जलकर मर गयी थी, इसके साथ ही घर मे रखा कपड़ा सहित गृहस्थी का सामान जल गया। आसपास के लोग मौके पर पहुँचकर किसी तरह आग बुझाए नहीं तो बगल में पड़ोसियों के मड़हे में आग पकड़ लेती। सूचना पर ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को मदद करने का भरोसा दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार आहत है।
Previous articleजौनपुर : खेतासराय में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
Next articleकूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराने के आरोप में आठ नामजद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?