जौनपुर : निहारिका ब्यूटी सैलून के तत्वावधान में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौनपुर : निहारिका ब्यूटी सैलून के तत्वावधान में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 नगर स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका में शनिवार रात डांडिया महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। महोत्सव में मौजूद सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने जमकर गरबा रास और डांडिया नृत्य का आनंद लिया। निहारिका ब्यूटी सैलून की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम निदेशक और महिला उद्यमी खुशबू जायसवाल ने बताया कि लगातार छठवें वर्ष डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में नगर के साथ साथ बाहर से आए प्रतिभागियों ने भी सहभाग किया। महोत्सव में बेस्ट पार्टिसिपेंट, बेस्ट किड्स पार्टिसिपेंट, बेस्ट ग्रुप पार्टिसिपेंट आदि वर्गों में विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता जायसवाल ने कार्यक्रम को भव्य बताया और आयोजकों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन रविकांत जायसवाल एंव ऋतु गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान आयोजन समिति से ऋषिराज जायसवाल, मोहिता जायसवाल, ईशान राम समेत चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सलमान शेख, डॉ ज्ञानचंद चित्रवंशी, जागृति चित्रवंशी, डॉ एसएल गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि, शीतल अग्रवाल, पुष्कर जायसवाल, संतोष सोनी, बुलबुल अग्रहरि, वीरेंद्र सिंह बंटी आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : गलत नामांतरण के कई आरोपियों पर केस दर्ज
Next articleजौनपुर : मदर निसा फाउंडेशन ने शास्त्रीयजी एंव गांधीजी को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?