जौनपुर : गिरीश यादव को दोबारा मंत्री बनाये जाने पर भाजपाइयो में हर्ष

जौनपुर : गिरीश यादव को दोबारा मंत्री बनाये जाने पर भाजपाइयो में हर्ष

मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                 सदर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जीत दर्ज कर गिरीश चन्द्र यादव को मंत्री बनाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।कृष्णानंद राय ने बताया कि विकास खण्ड करंजाकला के सैदपुर पनियरिया गांव निवासी पेशे से वकील रहे गिरीश छात्र जीवन के दौरान अखिल विद्यार्थी परिषद से जुड़कर 2005 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए।

2017 में पहली बार जीत दर्ज कर शहरी नियोजन व आवास राज्य मंत्री बने और 2022 में कड़ी टक्कर मुकाबले से पुनः जीतकर मंत्री बनने का सौभाग्य दोबारा मिला जो जौनपुर में किसी को भी नही मिला था।प्रसन्नता जाहिर करने वालो में राम चन्द्र राय, अरुण राय, शम्भू नाथ राय, सुरेश चंद्र राय, सुनील कुमार पांडेय, त्रिभुवन मौर्य, पंडित ऋषिकेश त्रिपाठी, चुनमुन राय, पंकज राय आदि लोग रहे।
Previous articleजौनपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो छात्र गम्भीर रूप से घायल
Next articleजौनपुर : बंगालीपुर के जंगलों में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जलकर राख
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?