जौनपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो छात्र गम्भीर रूप से घायल
धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे पर सड़क पार कर रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। टक्कर से दोनो छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से दोनो को छात्रों को जिला अस्पताल भिजवाया।गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर- केराकत मार्ग पर स्थित प्रसाद तिराहे पर प्रसाद इंस्टिट्यूट के छात्र रितिक सिंह 22 व अभिनव 24 इंस्टिट्यूट में प्रवेश करने के लिए सड़क पार कर रहे थे।



















