जौनपुर : गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें कार्यदायी संस्था- जिलाधिकारी
धर्मापुर। हरिओम सहाय तहलका 24×7 जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत में चल रहे जल जीवन मिशन कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निगम विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
जल निगम के एक्सईएन राजेश गुप्ता ने बताया कि धर्मापुर में 17 किलोमीटर दूरी तक पाइप बिछाई जा चुकी है। इसमेें 661 के सापेक्ष 375 लोगों को कनेक्शन दे दिया गया है। मिशन के तहत प्रत्येक घर से 50 रुपये महीना शुल्क लिया जाएगा। हालांकि सभी को योजना के तहत कनेक्शन निशुल्क दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कनेक्शन की संख्या बढ़ायी जाए। उन्होंने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि मजदूर, मशीनों की संख्या बढ़ाकर तेज गति से कार्य कराएं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ग्रामीणों से वार्ता कर योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ने बगल में बने स्टोर रूम को तुड़वा कर नई टंकी बनाए जाने का डीपीआर बनाने का निर्देश दिया। 35 मिनट जिलाधिकारी ने परियोजना से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंदर कुमार, केके तिवारी, जेई जल निगम विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।