जौनपुर : निपुण लक्ष्य का प्रशिक्षण दिलाने में जौनपुर को मिला प्रदेश में पांचवा स्थान

जौनपुर : निपुण लक्ष्य का प्रशिक्षण दिलाने में जौनपुर को मिला प्रदेश में पांचवा स्थान

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 निपुण भारत लक्ष्य के लिए ब्लाकों में शिक्षकों को दिलाए जा रहे प्रशिक्षण में जौनपुर को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। इस पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रसन्नता जाहिर की। प्रथम स्थान लाने के लिए प्रयास तेज करने का निर्देश बीएसए को दिया।
बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में विकासखंड सिरकोनी के प्राथमिक विद्यालय चकताली की सहायक अध्यापिका शिप्रा सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर रमाकांत सिंह, एआरपी राजू सिंह ने शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन में किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि निपुण लक्ष्य में जनपद का स्थान प्रदेश में पांचवां रहा। बैठक में कायाकल्प से लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम व योजनाओं की प्रगति, जिला स्तरीय निपुण भारत, एमडीएम, टास्क फोर्स की समीक्षा की गई।
डीएम ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया और कहा कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं की जाएगी। समर्थ पोर्टल के अनुसार दिव्यांग छात्रों को मुख्यधारा में लाने के लिए स्पेशल एजुकेटर द्वारा उनकी पहचान करना पर बात की गई। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अंतर विश्लेषण के आधार पर अवस्थापना सुविधाओं की स्थिति एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षकों की गत माह की उपस्थिति की प्रतिशत की जानकारी ली। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, सीआरओ रजनीश राय, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह आदि मौजूद थे।
Previous articleधोखाधड़ी के मामले में निजी कंपनी के डायरेक्टर पर होगी एफआईआर
Next articleजौनपुर : गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें कार्यदायी संस्था- जिलाधिकारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?