जौनपुर : गैंगस्टर आरोपियों की 1.53 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
क्षेत्र के बड़ौना गांव निवासी व खेतासराय थाने में गो तस्करी के आरोपी गैंगस्टर में निरुद्ध तीन आरोपियों के मकान और वाहन आदि की कुर्की की गई। उक्त कार्रवाई बुधवार सायं की गई।
उक्त गांव निवासी बबलू यादव उर्फ बृजेश यादव पुत्र रामबली, अखिलेश यादव पुत्र राम बचन यादव, अमित यादव पुत्र राजनाथ यादव खेतासराय थाने में गो तस्करी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों का आरोपी है। जिन पर गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाही चल रही है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहे हैं। उक्त आरोपियों पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा कुर्की का आदेश जारी किया गया था।



















