जौनपुर : पॉलिथीन बैन जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों ने लिया शपथ

जौनपुर : पॉलिथीन बैन जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों ने लिया शपथ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               पॉलिथीन बैन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रैली के माध्यम से किया गया। इस दौरान नपा अध्यक्ष माया टंडन, अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा सहित सामाजिक संस्थाएं एवं कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न मार्गो पर पॉलिथीन सड़क से उठाकर लोगों को जागरूक भी किया।जिलाधिकारी के नेतृत्व में नगर पालिका प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम सिंगल यूज़ प्लास्टिक बृहद जागरूकता अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर माया टंडन ने अपने उद्बोधन में लोगों से अपील की है।

उन्होंने कहा कि हमारे जौनपुर के लोग अगर पॉलिथीन इस्तेमाल करना बंद कर दे तो वातावरण प्रदूषित ना  हो। नालियों में जो पॉलिथीन फंसती है उसकी वजह से नाली का पानी सड़क पर आता है जिससे आम जनमानस को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों के सफाई करने के बाद भी पॉलिथीन की वजह से नाली कहीं-कहीं भरी दिखती है और बरसात में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी से अपील है कि पॉलिथीन को एकदम बंद करके कागज और कपड़े के झूले का इस्तेमाल करें। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने जनता से अपील की है नगर को साफ बनाए रखने में जनता का सहयोग की बेहद आवश्यकता है कूड़ा समय से कूड़ेदान में डालें। सफाई हो जाने के बाद कूड़े को सड़क पर ना फेंके। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। आभार डीपीएम अमित यादव ने किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता उमेश कुमार, एसबीएम खुशबू यादव, सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव, जेई दीपक शाह, कृष्ण मोहन प्रजापति, अनिल यादव, रजत, अवधेश यादव, कृष्ण कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : जांच अधिकारी पर लीपापोती का आरोप, चिकित्सा अधीक्षक का हुआ स्थानान्तरण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?