जौनपुर : अजय पांडेय अध्यक्ष, संतोष सिंह मंत्री निर्वाचित
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई सिकरारा की कार्य समिति का निर्वाचन जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के निर्देश पर चुनाव पर्यवेक्षक राजेश यादव एवं चुनाव अधिकारी अच्छेलाल चौधरी की देख रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अजय पांडेय को ब्लॉक अध्यक्ष, संतोष सिंह को मंत्री चुना गया।

इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह को प्रमोद सिंह व सीमा उपाध्याय को संयुक्त मंत्री, संरक्षक के रूप में विजय बहादुर सिंह, गीता सिंह कार्यसमिति के उपाध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र यादव, अवधेश प्रजापति, काशी नंदन मिश्र, रवि प्रकाश, चंदा यादव, संगठन मन्त्री राजकुमार पांडे, आय व्यय निरीक्षक रत्नाकर सिंह, मीडिया प्रभारी हंसराज तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक चतुर्वेदी जमाल अहमद अरुण श्रीवास्तव रेखा मौर्या संजय कुमार गीतांजलि व नीलम सिंह को चुना गया।

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अजय पांडे व ब्लाक मंत्री संतोष सिंह ने बीआरसी पर उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस विश्वास के साथ मौका दिया है वह विश्वास सदैव बना रहे है मैं इसके लिए सदैव शत प्रतिशत प्रयत्नशील रहूंगा और साथ ही पूर्व की भांति शिक्षक हितों की रक्षा व शिक्षक समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्षरत रहूंगा। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति समर्पित रहने के लिये कहा।


















