जौनपुर : गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से निकलता धूंआ देख मची अफरा-तफरी
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मुंबई से छपरा जा रही गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गार्ड ने वॉकी टॉकी से बात कर तत्काल चालक से कहकर ट्रेन रुकवाया। ट्रेन रुकते ही यात्री भयभीत होकर डब्बे से कूदने लगे। इसी अफरा-तफरी में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कई लोगों का मोबाइल गायब हो गया। ग्राम हरिपुर के पास 1 घंटे ट्रेन खड़ी रही किसी तरह से जांच पड़ताल कर ट्रेन को मड़ियाहूं स्टेशन लाया गया।


















