जौनपुर : युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

जौनपुर : युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

# तीन नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                सरपतहां थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और मामले की तफ्तीश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता युवती ने सरपतहां थाने में तहरीर देकर उसी क्षेत्र के पांच युवकों पर सड़क किनारे से अगवा करने और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। युवती का कहना था कि युवकों ने मोबाइल में घटना का वीडियो भी बना लिया था। युवती के मुताबिक आरोपितों ने उसे जातिसूचक अपशब्दों से संबोधित किया और शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी। युवती ने पुलिस को घटना की सूचना दी और आरोपितों की आपसी बातचीत के आधार पर उनके नाम बताए। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की, जिसमें कई बातें सामने आईं।

क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपितों एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा तीन अन्य अज्ञात पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाकर आरोपितों को ट्रेस किया जा रहा है और बहुत जल्द मामले में कार्रवाई की जायेगी।
Previous articleजौनपुर : गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से निकलता धूंआ देख मची अफरा-तफरी
Next articleसुल्तानपुर : कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?