जौनपुर : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा शाहगंज का मिंयापुर गांव 

जौनपुर : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा शाहगंज का मिंयापुर गांव 

# अपाचे सवार बदमाशों ने झोंका फायर, एक की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
              कोतवाली क्षेत्र के मियांपुर गांव स्थित नहर की पुलिया के समीप अपाचे सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक अधेड़ को मौत के घाट उतार डाला। गोलीबारी में अधेड़ के साथ मौजूद युवक को भी गोली लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक रसूलपुर सबरहद निवासी हाशिम पुत्र वाहिद (28) और सबरहद की उत्तरी बस्ती निवासी हरिलाल (55) के साथ कचहरी से मुकदमे की पैरवी कर अपने गांव लौट रहे थे। मियांपुर गांव स्थित नहर की पुलिया के समीप शाम साढ़े 7 बजे के करीब अपाचे सवार दो बदमाशों ने अचानक हाशिम और हरिलाल पर फायर झोंक दिया। गोली हरिलाल के आंख के पास और हाशिम के दाहिने पैर में लगी। दोनों गिरकर तड़पने लगे। मौका देखकर दोनों बदमाश फरार हो गए।
स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हरिलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि हाशिम को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की खबर तेजी से सोशल मीडिया के जरिए आम हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी चोब सिंह और प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय भी मौके पर पहुंचे और घायल युवक से घटना को लेकर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अभी घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है। गोली चलाने वाले अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Previous articleलखनऊ : रिश्वत लेते दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा 
Next articleलखनऊ : ओला-ऊबर और जोमैटो-स्वीगी को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?