जौनपुर : गौरा बादशाहपुर पुलिस ने अपहृता को किया बरामद
# शातिर अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार
गौरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी केराकत के निर्देशन में थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर के नेतृत्व में स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 66/22 में भादवि की धारा 363 एंव 366 में अपहृता/ पीड़िता की बरामदगी व अपहरणकर्ता रोहित वनवासी पुत्र मुन्ना बनवासी निवासी घनश्यामपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली को मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मैरादखान नहर पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया।