जौनपुर : गौशाला में शार्ट सर्किट से लगी आग से गाय जली, हालत गंभीर
सुईथाकलां। मो आसिफ तहलका 24×7 सरपतहां थाना क्षेत्र के संतराम मिश्रा निवासी भिवरहां (कुतबीचक) के गौशाला में शुक्रवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण एक गाय गम्भीर रूप से जल गई और गौशाला में सो रहे कर्मी ने भागकर अपनी जान बचाई वहीं गौशाला में रखे तख्त रजाई गद्दा जल कर राख हो गया। इसकी सूचना गौ संचालक ने पशु अस्पताल सुईथाकला दी। डाक्टरों के मुताबिक गाय की हालत चिंताजनक बनी हुई है।