जौनपुर : शार्ट सर्किट से लगी आग से दो रिहायशी छप्पर राख, गाय झुलसी
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
चक कुतबी गांव के जगदीशपुर मजरे में शुक्रवार की भोर में शार्ट सर्किट से लगी आग में दो रिहायशी छप्पर व उसमें रखा हजारों के गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। खूंटे से बंधी एक गाय भी झुलस गयी। मौके पर जुटे ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।गाँव निवासी संतराम मिश्रा परिवार संग छप्पर में गुजारा करते थे। भोर में विद्युत शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ते हुए बगल के दूसरे छप्पर में पहुंच गयी।

















