जौनपुर : गौहत्या में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर : गौहत्या में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

# सवा किलो गांजा, बाइक व तमंचा-कारतूस बरामद 

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित रानीमऊ नहर के समीप से चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से मोटरसाइकिल, अवैध गाजा, तमंचा व जिंदा कारतूस  बरामद किया है। बरामदगी एंव गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में गोवध में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त रानीमऊ नहर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में अपना नाम मो. दिलशाद पुत्र स्व. मुस्लिम निवासी रानीमऊ बताया। तलाश के दौरान उसके पास एक किलो तीन सौ ग्राम नाज़ायज़ गाजा, एक अदद 315 बोर तमंचा, एक अदद जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बहुत शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके विरुद्ध खेतासराय में गोवध निवारण, पशु क्रूरता सहित कई संगीन धाराओं में दर्जनों मुकदमा दर्ज है। टीम में एसओ यजुवेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शान मोहम्मद, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल अमरनाथ, दिनेश सरोज, राजकुमार यादव, सन्दीप कुमार शामिल रहे।

# फरार वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

खेतासराय पुलिस द्वारा वारंटी व वांछितों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को फरार एक वारंटी अभियुक्त को खेतासराय पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए सम्बंधित न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मय उपनिरीक्षक महंगू यादव, कांस्टेबल शिवाधार भारती के साथ क्षेत्र स्थित गोरारी खलीलपुर गांव निवासी सत्य प्रकाश पुत्री मुन्नीलाल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : गरीबों के घरों को रोशन कर मनाई दीपावली, खुशियां हुईं दोगुनी 
Next articleप्रयागराज : मुसम्बी का जूस चढ़ाने वाले अस्पताल पर चलेगा बुलडोजर 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?