जौनपुर : गरीबों के घरों को रोशन कर मनाई दीपावली, खुशियां हुईं दोगुनी 

जौनपुर : गरीबों के घरों को रोशन कर मनाई दीपावली, खुशियां हुईं दोगुनी 

# एकता ट्रेडर्स ने वितरित किया दिया-तेल-बाती और फल-मिष्ठान

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7  
                  कस्बा के बड़े व्यवसायियों में शुमार एकता ट्रेडर्स ने दीपावली के शुभ अवसर पर सराहनीय प्रयास किया है। जिससे कई गरीबों के घर खुशियां छा गयी। जिसका सराहना चारों तरफ की जा रही है। इस तरह का कार्य विभिन्न अवसरों पर करते चले आ रहे है।
आपको बताते चले कि एकता ट्रेडर्स के प्रोपराइटर शिवम जायसवाल समाज सेवा के मामले में तेज़ी से उभरते हुए नज़र आ रहे है। छोटे- छोटे मौके पर अपनी खुशियां सहयोगियों के साथ गरीबों के साथ सांझा करने की कोशिश करते है। उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर खेतासराय के 35 गरीबों घरों को रोशन करने के लिए दीया, बाती, तेल, मिठाई, लाई, गट्टा, चूड़ा आदि वितरित किया। सामग्री पाते ही उनके चेहरे पर मुस्कान छा गई।
शिवम ने बातचीत के दौरान बताया कि इस तरह से मौके पर छोटी- छोटी खुशियां बटोरी जा सकती है। ऐसे नेक कार्य करने में अच्छा लगता है। ऐसे लोग जो अपना घर रोशन नहीं कर सकते है उनको एक छोटे से प्रयास से घर रोशन किया जा सकता है। इसके लिए दृढ़ इच्छा और हौसले की जरूरत होती है। ऐसे लोगों हमारे ही समाज की कड़ी है। इस दौरान सभासद व मण्डल महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता, सभासद कृष्ण कुमार बरनवाल (बाबू  साहेब), अनूप गुप्ता, आदर्श श्रीवास्तव, अमित मौर्या, सचिन सोनी आदि लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : विद्यालय प्रबंधक के बंगले को चोरों ने बनाया निशाना
Next articleजौनपुर : गौहत्या में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?