जौनपुर : मां की प्रतिमा के समक्ष चलायमान दीपक बना आकर्षण का केंद्र

जौनपुर : मां की प्रतिमा के समक्ष चलायमान दीपक बना आकर्षण का केंद्र

# सेंट थॉमस रोड पर स्थापित जय मां दुर्गापूजा समिति का पंडाल है चर्चा में

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  देवी भक्तों की श्रद्धा नवरात्रि में देखने को मिल ही जाती है। नवरात्रि में एक से बढ़कर एक दुर्गापूजा पंडाल सजा कर माता रानी का पूजन-अर्चन किया जाता है। देवी भक्तों की कोशिश रहती है कि कुछ नया अनोखा कर लोगों का ध्यानाकर्षण किया जाए।

इसी क्रम में नगर के सेंट थॉमस रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्थापित किए गए पंडाल जय मां दुर्गापूजा समिति में देवी मां के समक्ष चलायमान दीपक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। “तहलका 24×7” टीम ने देखा कि देवी मां के समक्ष थाली में रखे चार दीपकों में दो दीपक क्लॉक वाइज चलायमान हैं तो दीपक एंटी क्लॉक वाइज चलायमान हैं। पंडाल के व्यवस्थापक ने बताया कि इस कलाकारी को डाक बंगला रोड के मनोज कुमार चौहान उर्फ सुभाष मिस्त्री ने अंजाम दिया है जो देवी भक्तों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।
Previous articleजौनपुर : ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
Next articleकानपुर ट्रैक्टर हादसे के बाद शाहगंज के एतिहासिक दशहरा मेले की परम्परा पर लगा ग्रहण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?