जौनपुर : घर से भागे रहे प्रेमी-प्रेमिका की सड़क दुर्घटना में मौत

जौनपुर : घर से भागे रहे प्रेमी-प्रेमिका की सड़क दुर्घटना में मौत

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               पवांरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर बाजार के समीप रविवार की भोर में घर से भाग रहे बालिग प्रेमी-प्रेमिका की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के भुभुवार (मड़ैया) गांव निवासी रवि पाण्डेय (25) गांव की ही दूसरी बिरादरी की लड़की निधि शर्मा (22) से पिछले दो सालो प्रेम प्रपंच चल रहा था।दोनो अपने परिजनों को शादी के लिए राजी कर रहे थे लेकिन दोनो के ही परिजन इस रिश्ते को मानने को तैयार नही हुए।

एक दूसरे से मिलने-जुलने की पाबंदी बढ़ने पर दोनों ने भागने का फैसला किया और 31 जुलाई रविवार की रात्रि दोनों घर से भाग रहे थे और भोर में करीब तीन बजे जब दोनों कुंवरपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीररुप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और एम्बुलेन्स के द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत पवांरा थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम का कहना है दोनो प्रेमी युगल है। घर से भागकर बाईक से कही जा रहे थे कुंवरपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनो की मौत हो गई। शव की पहचान आधार कार्ड व मोबाइल से की गई है। दोनो के परिजन को सूचना दे दी गई है।
Previous articleजौनपुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : भाजपा के मंडल महामंत्री के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?