जौनपुर : भाजपा के मंडल महामंत्री के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
# राशन कार्ड व पेयजल आपूर्ति के नाम पर धन वसूली का लगाया आरोप
सुरेरी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
एक तरफ जहां भाजपा सरकार प्रदेश से भ्रष्टाचार मुक्त करने का राग अलाप रही है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के ही कार्यकर्ताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसका एक उदाहरण विकासखंड रामपुर में देखा जा सकता है। जहां रविवार की दोपहर भाजपा के सुरेरी बूथ अध्यक्ष अशोक राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा मंडल महामंत्री नोनारी प्रदीप सिंह के खिलाफ घंटों प्रदर्शन किया।



















